totalbhakti logo
facebook icon
upload icon
twitter icon
home icon
home icon
style
graypatti
News >>||दान का महत्व एवं विधि ||
Sections
sectopm-left
English
 
Hindi
 
 
right
new-bhajans
new-videos
hindu-panchang
Subscribe Newsletter
sectopm-left


right
top
||दान का महत्व एवं विधि ||
 
Posted by: Neha1990
2013-07-27 12:34:52
1245 Views
Comments : 0
 
शास्त्रों में गृह शांति के विभिन्न उपायों में गृहानुसार दान देने का विशेष महत्व है किन्तु ऐसा देखने में आया हैं की लोग दान के महत्व व विधि से अवगत नहीं है। इसलिये दान देने के बावजूद भी दान का फल दानदाता को नहीं मिल पाता है। दान देने की सही विधि व सही कारण दान के पुण्य को दुगुना कर देता है। दान का फल उतना ही लौटकर आ जाता है, जैसे :- कुएं में झाककर आवाज देने से हमारे स्वर पुनः लौट आते है। दान का फल किसी भी रुप में निश्चित मिलता ही है। किन्तु हम यह जान नहीं पाते की किस दान का क्या फल हमें मिला। दान के पुण्य का न तो कोई निश्चित समय होता है और न ही कोई निश्चित मात्रा।
दान देने से पूर्व यह जरुर मालूम होना चाहिये कि दान किसे, कब और क्यों देना है, अर्थात दान हमेशा किसी जरुरतमंद को, किसी उपयुक्त दिन व समय में देना शुभ माना गया है।
शास्त्रों में विभिन्न ग्रहों की शांति के लिये विभिन्न उपाय बताये गये है। विभिन्न ग्रहों के अनुसार दान भी अलग-अलग है। अतः ग्रहों के उपयुक्त दिन, रंग व वस्तु को ध्यान में रखकर दान देना चाहिए।
*सूर्य ग्रह की शांति के लिये आटे, गुड़ तथा तांबे का दान करना चाहिए। रत्नों में माणिक भी दान कर सकते है।
*चंद्र ग्रह की शांति के लिये चांदी, दूध, चांवल, सफेद कपड़े, सफेद मिठाई, आदि का दान करना चाहिए। शंख, कपूर, सफेद चंदन और मोती का दान भी उपयुक्त है।
*मंगल ग्रह की शांति के लिये लाल कपड़ा, मूंगा, मसूर की दाल, गुड़, सिन्दूर, व लाल मिर्ची का दान उपयुक्त माना गया है।
*बुध ग्रह की शांति के लिये हरे कपड़े, हरा धनिया, पन्ना, साबूत मूंग की दाल, हरी सब्जी, कांस्य के बर्तन, घी, मिश्री, आदि का दान उपयुक्त है।
*बृहस्पति ग्रह की शांति के लिये पीले वस्त्र, चने की दाल, सोना, पुखराज, पीले फूल, केसर, पीले फल, हल्दी, शहद, भूमि आदि का दान उपयुक्त है।
*शुक्र ग्रह की शांति के लिये हीरा, सोना, चांदी, चावल, मिश्री, दूध, सफेद वस्त्र, सफेद फूल, दही, सफेद घोड़ा, सफेद चंदन।
*शनि ग्रह की शांति के लिये काले वस्त्र, काला छाता, काला कम्बल, काला नमक, काली उड्द, लोहा, नीलम, काले तिल, सरसों का तेल, आदि का दान उचित माना गया है।
*राहु ग्रह की शांति के लिये जौ, गोमेद, उड़द, सोने का साप, सात प्रकार के अन्न, नीला वस्त्र, काले फूल, काले तिल, तांबे का बर्तन आदि का दान करना उपयुक्त माना गया है।
*केतु ग्रह की शांति के लिये उड़द, कम्बल, कस्तूरी, लहसुन, काले फूल, काले तिल, लोहा, सोना व सात प्रकार के अन्न दान करना उपयुक्त माना गया है।
दान करने के उपरांत दान के बारे में किसी अन्य व्यक्ति से चर्चा करने से दान का महत्व खत्म हो जाता है। अतः जब हम निःस्वार्थ भाव से, शुद्ध मन से, शुद्ध भावना से बिना विचलित हुये एवं विनम्रता से दान करते है तभी पुण्य कमा सकते है।

Tags:- Shani, Magal,Surya,Bhakti,Shanti,दान,निःस्वार्थ,शनि ग्रह,शास्त्रों,सूर्य ग्रह ,कपड़े,गृह शांति,विनम्रता
bottom
0 Comments
top
bottom
Post Your Comment
 
post-news-article
Copyright © Totalbhakti.com, 2008. All Rights Reserved